फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाजार में भीड़ को देखते हुए लगाए 10 नाके, पार्किंग की व्यवस्था भी की

Wed, 08 Nov 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी त्योहार पर एसो​सिएशन द्वारा सजाया गया प्रताप बाजार। संवाद
विज्ञापन
हांसी। त्योहारी सीजन पर इस बार एसोसिएशन की तरफ से बाजार को सजाया गया। प्रताप बाजार बजरिया चौक एसोसिएशन ने उमरा गेट से बजरिया चौक तक बाजार में लाइटें लगवाई हैं। इसके लिए बाजारों में दुकानों के आगे लगे तिरपाल को भी उतरवाया गया। लाइटों से त्योहार के दिनों में बाजार की रौनक और भी बढ़ गई। वहीं बाजार में भीड़ को देखते हुए 10 जगह नाके लगाए गए हैं। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है ताकि खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बाजार में भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इधर त्योहार के चलते पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे।


यहां लगेंगे नाके
दीपावली पर जिले में उमरा गेट, सिसाय पुल, मुलतान चौक, काली देवी चौक, बड़सी गेट, हिसार चुंगी, खरड़ चुंगी, जींद रोड नाका, सदर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बरवाला रोड, भाटला, शेखपुरा व नारनौंद थाना के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, खेड़ी चौक, राजथल नाका, बस स्टैंड मिर्चपुर व बास थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जींद-भिवानी रोड, बालाजी के मंदिर के पास व पिपला पुल पर नाका बंदी कर प्रभावी चैकिंग की जाएगी। सभी पुलिस थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली के उपलक्ष्य में लाइटें लगवाई गई हैं। लाइटें लगवाने का काम आज पूरा हो जाएगा।- राकेश भाटिया, प्रधान, प्रताप बाजार बजरिया चौक एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें