फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सितंबर तक मुख्य प्रशासक नहीं बदला तो बरोदा उपचुनाव में खिलाफत करेंगे सेक्टरवासी

विज्ञापन
हिसार में राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। एन्हांसमेंट के मुद्दे पर एक बार फिर से प्रदेश सरकार के खिलाफ सेक्टरवासी एकजुट होने लगे हैं। सेक्टरवासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक पर भी एन्हांसमेंट को लेकर सरकार को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। रविवार को हिसार के सेक्टर 16-17 के कम्यूनिटी सेंटर में हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कन्फेडरेशन की कार्यकारिणी समिति के 18 जिलों के 101 सदस्यों ने प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में 24 सितंबर तक एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक को पद से हटाने का सरकार को अल्टीमेटम दिया गया। ऐसा नहीं करने पर 24 सितंबर को ही जिला मुख्यालयों पर धरना देने और फिर बरोदा उपचुनाव में प्रदेश सरकार की खिलाफत करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि एन्हांसमेंट की री-कैलकुलेशन के बाद राशि को अपडेट नहीं किया है। अपडेटेशन को लेकर मुख्य प्रशासक सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इसी कारण सरकार एन्हांसमेंट पर फैसला लेने में ढुलमुल रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टरवासियों के खातों में एन्हांसमेंट की राशि अपडेट की जाए और मुख्य प्रशासक को 24 सितंबर तक उनके पद से हटाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो 24 सितंबर को हर जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। सरकार फिर भी नहीं चेती तो जींद, सोनीपत व रोहतक के प्रतिनिधियों की अगुवाई में बरोदा उपचुनाव में प्रदेश सरकार के खिलाफ अभियान चलाकर मतदाताओं से भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार की खिलाफत करने का आह्वान किया जाएगा।
मुख्य प्रशासक के कार्यालय का घेराव भी करेंगे
मलिक ने बताया कि 24 सितंबर को धरना देने के बाद हजारों की संख्या में सेक्टरवासियों को साथ लेकर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक कार्यालय का घेराव करेंगे और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक एन्हांसमेंट की पुनर्गणना के अनुसार तय की गई राशि सेक्टरवासियों के खातों में दर्शाई न जाए। बैठक में सोनीपत से राजेंद्र राठी, पानीपत से बलजीत सिंह, रोहतक से कदम सिंह, जींद से रामनिवास डेगाना, भिवानी से चिरंजीलाल सांवरिया, गुरुग्राम से मनोज चौहान, फरीदाबाद से अर्जुन अवॉर्डी भीम सिंह, हिसार से राजेंद्र सैनी, फतेहाबाद से कृष्णा बिश्नोई, सिरसा से मदनलाल, कैथल से हरेंद्र सिंह, पंचकूला से बलवान सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें