फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: जिंदल रोलिंग मिल में ब्लास्ट में दूसरे युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; UP का रहने वाला था मृतक

Tue, 21 Apr 2026 11:31 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में मिल प्रशासन ने तुरंत घायलों को जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां रविवार सुबह 26 साल के विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विशाल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। वहीं, हरिराम व सूरजबली 10 से 20 प्रतिशत ही झुलसे हैं।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के औद्योगिक एरिया में स्थित जिंदल रोलिंग मिल में बाॅयलर में ब्लास्ट होने से 5 मजदूर झुलस गए थे। इनमें एक मजदूर ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार देर रात दूसरे मजदूर शिव शंकर ने दम तोड़ दिया। शिव शंकर का उपचार जिंदल अस्पताल में चल रहा था। यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला शिवशंकर पिछले 20 साल से इस कंपनी में काम कर रहा था।

विज्ञापन


जिंदल रोलिंग मिल में 11 अप्रैल को शाम 4 बजे 5 श्रमिक बॉयलर में स्क्रैप डाल रहे थे। घायलों के अनुसार इस दौरान स्क्रैप में एलपीजी सिलिंडर भी था। घायलों में से किसी एक व्यक्ति ने बॉयलर में वह सिलिंडर भी डाल दिया। जैसे ही सिलिंडर बॉयलर में गया तो एक जोरदार धमाका हुआ और पिघला हुआ स्क्रैप पांचों श्रमिकों पर गिर गया जिससे वे झुलस गए।

झुलसने वालों में सातरोड निवासी विशाल, नेपाल व हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी तारा बहादुर, उत्तर प्रदेश का गोरखपुर हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी शिवशंकर, राजस्थान के चुरू हाल सातरोड निवासी हरिराम और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी सूरजबली शामिल है। मिल प्रशासन ने तुरंत घायलों को जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां रविवार सुबह 26 साल के विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विशाल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। वहीं, हरिराम व सूरजबली 10 से 20 प्रतिशत ही झुलसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें