हिसार। राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग वीरवार को होगी। कॉलेज में यूजी के दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए एक और मौका है। कॉलेज द्वारा मेरिट की कट ऑफ लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर लिस्ट देख सकते हैं। एडमिशन नोडल अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि फिजिकल काउंसलिंग वीरवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
विद्यार्थियों ने पोर्टल पर जो दस्तावेज अपलोड किए हैं, काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में वही दस्तावेज लेकर आने होंगे। काउंसलिंग के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। विद्यार्थी वीरवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। जिन विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए पहले आवेदन किया था, काउंसलिंग उन्हीं की होगी। एक अगस्त से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। दाखिले की प्रक्रिया जारी है।
गवर्नमेंट महिला कॉलेज में तीसरी फिजिकल काउंसलिंग कल
दिल्ली रोड स्थित गवर्नमेंट महिला कॉलेज में मंगलवार को दूसरी फिजिकल काउंसलिंग हुई। जिसकी फीस विद्यार्थी आज ऑफलाइन पांच बजे तक और ऑनलाइन रात 12 बजे तक जमा करवा सकते हैं। कॉलेज में तीसरी फिजिकल काउंसलिंग तीन अगस्त को होगी। दूसरी काउंसलिंग में 57 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
महिला कॉलेज में किस कोर्स की कितनी खाली सीटें
बीए 99
बीकॉम 153
बीएससी-नॉन मेडिकल 97
बीएससी-मेडिकल 15
बीए-भूगोल ऑनर्स 22