फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में दूसरी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग 5 को

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर दूसरी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग 5 नवंबर को होगी। नोडल ऑफिसर डॉ. यशवंत सांगवान ने कहा कि महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सभी दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के लिए 3 नवंबर को महाविद्यालय की वेबसाइट व सूचना पटल पर कटऑफ सूची जारी की जाएगी। कटआफ सूची से ऊपर की मेरिट के विद्यार्थी ही फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों से अनुरोध किया कि कोविड-19 के चलते प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा मापदंडों का पालन करें। दाखिले से संबंधित पूरी जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर डाली गई है और कॉलेज के सूचना पट्ट पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें