फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स के लिए दूसरी काउंसिलिंग 30 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में बीटेक करने के इच्छुक नौकरी करने वाले युवाओं के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बीटेक कंप्यूटर साइंस के कोर्स में दाखिले को लेकर दूसरी काउंसिलिंग 30 नवंबर को होगी। इससे पहले 24 नवंबर को हुई काउंसिलिंग में करीब 10-12 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। दोनों कोर्सों में विश्वविद्यालय ने 30-30 सीटें निर्धारित की हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों ही वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दोनों कोर्सों का नोटिफिकेशन जारी किया था। विवि के यह कोर्स कई युवाओं के सपनों का साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

ये कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय

कोर्स में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी के पास एक साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। कोर्स की अवधि तीन साल की रहेगा। इनके लिए कक्षाएं सप्ताह के अंत में रहेंगी, जिनका समय ऑफिस टाइम से अलग रहेगा। कोर्स करने वाले अभ्यर्थी को जहां वह जॉब कर रहा है उस संस्थान से एनओसी लेकर आनी होगी। 50 किलोमीटर से ज्यादा दूर का न हो। कक्षाएं शाम के समय लगेंगी। दावा किया जा रहा है। जीजेयू प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी है जिसने नौकरीपेशा करने वाले के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग और बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के कोर्स शुरू किए हैं।
दोनों कोर्स में 10-10 दाखिले जरूरी
मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बीटेक कंप्यूटर साइंस दोनों कोर्स एआईसीटीई की ओर से अप्रूव्ड हैं। दोनों कोर्स को शुरू करने के लिए नॉर्म्स के अनुसार कम से कम 10-10 दाखिले होने जरूरी हैं।
विज्ञापन


पहली काउंसिलिंग में करीब 10-12 अभ्यर्थी कोर्स में दाखिला लेने पहुंचे थे, जिनके पास पूरे दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया गया है। अब 30 नवंबर को दूसरी काउंसिलिंग की जाएगी। - ओपी सांगवान, चेयरपर्सन सीएसई, जीजेयू, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें