हिसार। टिब्बा दानाशेर स्थित एक आवास से जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी भगत सिंह नगर निवासी अमित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टिब्बा दानाशेर निवासी विकास कुमार ने पांच जून की रात को उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने भारत नगर निवासी गोबिंद उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर सोने का हार, कानों की बाली, पाजेब, कुंडल बरामद किए थे। आरोपी अमित उर्फ बाबा चोरी की वारदात में आरोपी गोबिंद उर्फ साहिल के साथ था। पुलिस ने आरोपी अमित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
जिले के 867 सरकारी स्कूलों में नहीं है चौकीदार बीते 9 दिन के अंदर तीन सरकारी स्कूलों में चोरी
हिसार। जिले के पहली से 12वीं कक्षा तक के 867 सरकारी स्कूलों में एक भी चौकीदार तैनात नहीं है। जिस कारण बीते 10 दिनों में तीन सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। खास बात है कि बीते वीरवार को गांव भगाना स्थित राजकीय हाईस्कूल में लगातार तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है, जबकि मिल गेट समीप वन विभाग परिसर समीप राजकीय प्राइमरी स्कूल व डोगरान मोहल्ला स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में लगातार दो बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। उसके बावजूद भी शिक्षा विभाग के जिले स्तर के उच्च अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। हालांकि सभी चोरी की घटनाओं की शिकायतें पुलिस को दी जा चुकी है।