हिसार। थाना शहर पुलिस ने ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी के मामले में दूसरे आरोपी भावदीन सिरसा निवासी रवींद्र को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि 24 जुलाई 2024 को सेक्टर–14 हिसार निवासी बलजीत और पाबड़ा निवासी राहुल ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जोगिंदर और उसके साथी रवींद्र ने स्वयं को पुलिस में उपनिरीक्षक बताकर ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने अलग–अलग तारीखों पर 2.40 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। बाद में शिकायतकर्ताओं द्वारा पैसे मांगने पर आरोपियों ने बिना राशि वाले खाते का चेक दे दिया। इस मामले में पुलिस जोगिंदर को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपये बरामद किए जा चुके है। आरोपी रवींद्र से आगामी गहन पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ब्यूरो