फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजगुरु मार्केट में नक्शे के विपरीत बन रही दो दुकानों को सील किया

विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट में सील किया गया भवन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने मंगलवार को राजगुरु मार्केट में नक्शे के विपरीत बनाई जा रही दो दुकानों को सील कर दिया। निगम की भवन शाखा ने दुकान मालिक को जनवरी में नोटिस थमाया था। इसके बाद भी दुकान मालिक ने निर्माण बंद नहीं किया।
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में दुकान नंबर 169-170 को मिलाकर एक दुकान बनाई जा रही थी। दुकान मालिक ने निगम की भवन शाखा से बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर का नक्शा मंजूर करवाया था, लेकिनसेकंड व थर्ड फ्लोर का भी निर्माण कर लिया। 20 नवंबर को जब निगम में शिकायत की गई तो निगम की भवन शाखा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जनवरी में निगम अधिकारियों ने दुकान मालिक को नोटिस थमाया। दो माह बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता तिलकराज मंगलवार को निगम कार्यालय पहुंचा और निगमायुक्त नीरज से मिला। इसके बाद निगमायुक्त ने संबंधित शाखा के अधिकारियों को तलब किया और कार्रवाई करने के आदेश दिए। भवन शाखा की टीम मौके पर पहुंची और दुकान को सील किया। सूत्रों की मानें तो निगमायुक्त ने भवन शाखा के अधिकारियों से पिछले 4-5 माह की रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि शाखा की तरफ से जितने भी नोटिस भवन मालिकों को दिए गए हैं, उन पर क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें