फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शे के अनुरूप निर्माण न करने पर नगर निगम ने तीन बिल्डिंग को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की बिल्डिंग शाखा ने नक्शे के अनुरूप निर्माण न करने पर तीन बिल्डिंग को सील कर दिया। निगम प्रशासन ने म्युनिसिपल एक्ट 1994 की धारा 263 ए के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन को सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत मिली कि मॉडल टाउन एरिया व जाट कॉलेज के पास कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। मगर इनका निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं किया गया है। इस शिकायत के आधार पर बुधवार को भवन शाखा की टीम एमई अमित बेरवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मॉडल टाउन एरिया में दो व जाट कॉलेज के पास एक बिल्डिंग को सील कर दिया। अमित बेरवाल ने कहा कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें