फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फसल अवशेष में आग लगाने पर पहुंचे एसडीएम, किसान से लिखवाया माफी नामा

विज्ञापन
फसल अवशेष में आग लगाने वाले किसान को समझाते हुए एसडीएम।
विज्ञापन
हांसी। गांव महजत व मसुदपुर के बीच में खेतों में फसल अवशेष को आग लगाने की सूचना पर एसडीएम राजेश खोथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां आग को बुझवाया और फसल अवशेष में ट्रैक्टर चलवा दिया। साथ ही किसान से माफीनामा लिखवाया व फसल अवशेष में आग न लगाने के बारे में समझाया।
विज्ञापन

दरअसल एसडीएम गांव सिंघवा राघो में बीपीएल कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने गए थे। रास्ते में लौटते समय उन्होंने खेत में फसल अवशेष में आग लगी हुई देखी। इसके बाद वह गाड़ी रुकवाकर खेत में पहुंचे और किसान को आग बुझाने के लिए कहा। आग बुझने तक वे वहां पर उपस्थित रहे। साथ ही किसान से माफीनामा लिखावाया। उसे चेतावनी दी की भविष्य में खेत में आग लगाई तो कार्रवाई हो सकती है। एसडीएम ने बताया कि खेतों में पराली न जले, इसकी निगरानी के लिए 45 टीमें गठित की गई हैं। जो लगातार उपमंडल में निरीक्षण करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें