फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेश में 5 अक्तूबर से निकलेगी सद्भाव यात्रा

विज्ञापन
आदमपुर में आयोजित कांग्रेस जनअ​भियान कार्यक्रम को संबो​धित करते बीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
फोटो एचएसआर 47
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। आदमपुर के उत्सव गार्डन में रविवार को कांग्रेस जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने भाग लिया। दोनों नेताओं ने प्रदेश में मौजूदा हालात को लेकर सरकार पर निशाना साधा और 5 अक्तूबर से सद्भाव यात्रा शुरू करने की घोषणा की।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में सामाजिक ताने-बाने को कुछ नेताओं ने नुकसान पहुंचाया है। सद्भाव यात्रा का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि हिसार क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और गरीबों के मकान भी ध्वस्त हो गए हैं। सरकार को तुरंत सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी और राहुल गांधी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान-कमेरे और युवाओं के विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर नहीं, बल्कि विचारधारा के आधार पर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें