फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिट एंड रन मामले में स्कॉर्पियो बरामद, मालिक को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के डाबड़ा चौक पुल पर बुधवार रात हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है। गाड़ी मालिक सोमदीप बरवाला की मधुबन कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसे नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच डाबड़ा चौक पुल पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवार ऑनलाइन फूड डिलीवरी कर्मचारियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सचिन (21) पटेल नगर में परिवार सहित रहता था। घायल सुरेंद्र गंगवा स्कॉलर कॉलोनी का निवासी है और उसका राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अभी आईसीयू में भर्ती है। पीएलए चौकी प्रभारी अनूप ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर गाड़ी मालिक को नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें