फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिनदहाड़े महिला के गले से स्कूटी सवारों ने छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना में मंगलवार दोपहर स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उकलाना निवासी रेखा ने बताया कि हांसी में उसकी ससुराल है और कुछ दिनों से वह मायके में रह रही है। मंगलवार दोपहर बाजार से लौटते समय पुरानी अनाज मंडी के पास गली में पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद महिला ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है जिसमें संदिग्ध युवक स्कूटी पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता ने लिखित सूचना नहीं दी है। अर्जी मिलने पर जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें