हिसार में 33वें जिंदल आर्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
- फोटो : 1
हिसार। विद्या देवी जिंदल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 33वें जिंदल आर्ट फेस्टिवल का शनिवार को समापन हुआ। इसमें देश के 22 प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभा दिखाई। सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजेताओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कला रचनात्मक चिंतन और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या नैना ढिल्लन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का काम करते हैं।
फेस्टिवल में सुई शिल्प, छाप चित्र, केरल भित्ति चित्रकला, जनजातीय कला और भारतीय लोकनृत्य समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में विद्यार्थियों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। ब्यूरो