फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनआरसीई में आज से जुटेंगे वैज्ञानिक, दवा प्रतिरोध की चुनौती पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) में मंगलवार से सातवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (आईसीबीआरएआर) शुरू होगी। चार दिवसीय आयोजन में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (रोगाणुरोधी प्रतिरोध) की वैश्विक चुनौती से निपटने के उपायों पर देश-विदेश के वैज्ञानिक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार और सोमवार को दो दिवसीय प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला आयोजित की गई। नेशनल सेंटर फॉर वेटरनरी टाइप कल्चर और सोसाइटी फॉर बैक्टीरियोफेज रिसर्च के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का विषय वन हेल्थ पैराडाइम : बैक्टीरियोफेज एंड बियॉन्ड रखा गया है। इसका उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे दवा प्रतिरोध की समस्या पर विचार-विमर्श करना है।
एनआरसीई के निदेशक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. टीके भट्टाचार्य ने बताया कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध तीनों क्षेत्रों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। आयोजन सचिव एवं संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. तरुणा आनंद ने बताया कि इसमें सूक्ष्मजीव दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं जिससे संक्रमण के उपचार में दवाएं बेअसर होने लगती हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर की प्रोफेसर मार्था क्लोकी, जेंट यूनिवर्सिटी के इवेस ब्रियर्स, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम के रॉबर्ट अटरबरी, यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के ग्रेग जर्मन, एम्स दिल्ली की रामा चौधरी, आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के. कोंडाबागिल और फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट एडवर्ड्स सहित कई विशेषज्ञ शोध प्रस्तुत करेंगे।
सम्मेलन में मानव स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, कृषि, पर्यावरण, खाद्य विज्ञान, प्रिसिजन मेडिसिन और बायोइन्फॉर्मेटिक्स पर तकनीकी सत्र होंगे। वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को एसबीआरटी सोसाइटी फैलो, लाइफटाइम अचीवमेंट, यंग साइंटिस्ट और आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट थीसिस और बेस्ट रिसर्च पब्लिकेशन पुरस्कार भी होंगे। कार्टून प्रतियोगिता, अगार आर्ट और फैज क्विज जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसमें शिक्षाविदों, पशु चिकित्सकों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं को साझा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें