हिसार। शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के पांच स्कूलों में बंद किए गए विज्ञान संकाय को दोबारा से शुरू किया गया है। नए सत्र से इन स्कूलों में विज्ञान संकाय में दाखिले किए जाएंगे। विज्ञान संकाय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। अगर इन स्कूलों में विज्ञान संकाय बंद हो जाता तो इन गांवों के विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में जाना पड़ता।
69 विद्यालयों में है विज्ञान संकाय
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 69 राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में विज्ञान संकाय है। विभाग की तरफ से कुछ हाई स्कूलों को सीनियर सेेकेंडरी स्कूलों में अपग्रेड किया था। इस स्कूलों में भी विज्ञान संकाय की सुविधा दी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए है कि वे स्कूलों में विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों के दाखिले करवाए।
440 राजकीय स्कूलों में विज्ञान संकाय को बंद किया था
वर्ष 2019 में प्रदेश के 440 राजकीय स्कूलों में विज्ञान संकाय को बंद किया गया था। इन स्कूलों को बंद करने का कारण ये था कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर थी। इतना ही नहीं कई स्कूलों में विज्ञान अध्यापक की नियुक्ति भी नहीं थी।
पिछले वर्ष इन पांच स्कूलों में शुरू हुआ विज्ञान संकाय
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड्या ब्राहम्ण
राजकीय सीनियर सेकेंडरी मोठ
राजकीय सीनियर सेकेंडरी लोहारी राघो
राजकीय सीनियर सेकेंडरी मसूदपुर
राजकीय सीनियर सेकेंडरी सिवानी बोलान