फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पोर्टल पर डाटा 28 तक अपडेट करने के निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को विद्यार्थियों का डाटा दुरुस्त कर 28 सितंबर तक वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश चराया के अनुसार, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल कक्षा में टॉपर होना छात्रवृत्ति के लिए पर्याप्त नहीं है। पात्रता के साथ विद्यार्थी का बैंक खाता, आधार, फैमिली आईडी और अन्य व्यक्तिगत विवरण सही होना जरूरी है। गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर प्रोफाइल रेड फ्लैग की जा सकती है।

स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि पोर्टल पर डाटा दर्ज करने से पहले विद्यार्थियों के बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों का मिलान कर लें। साथ ही, पहले से दर्ज विवरण की भी जांच की जाए। डाटा में गलती रहने से पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकता है। इसके लिए स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन


एक छात्र, एक आधार पर एक ही प्रोफाइल

बीईओ ने बताया कि पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थी की एक ही प्रोफाइल होनी चाहिए। एक से अधिक प्रोफाइल होने पर उन्हें दुरुस्त करना होगा। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों का डाटा अपडेट किया जाना है। कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों की पात्रता वार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर तय होगी। इसलिए शैक्षणिक के साथ व्यक्तिगत विवरण भी सही रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें