फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज-कल प्रदेश के आधे हिस्से में बिखराव वाली बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मानसून की सक्रियता के बीच 20 से 24 अगस्त तक हरियाणा के करीब 50 प्रतिशत हिस्से में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 20-21 अगस्त को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी और कुछ मध्यवर्ती जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। वहीं 21 से 23 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अंबाला में 6, करनाल में 1, पंचकूला में 67.5, सोनीपत में 29.5, मेवात में 1.5, यमुनानगर में 14, पानीपत में 6.5, रोहतक में 17.6 और कुरुक्षेत्र में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वीरवार को भी उत्तरी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि सोनीपत से पंचकूला तक बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जबकि दक्षिणी और मध्य हरियाणा में स्थिति अपेक्षाकृत शुष्क है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी में बारिश की संभावना कम है। मध्यवर्ती जिलों रोहतक, जींद, हिसार और फतेहाबाद में भी बारिश के आसार कम हैं। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कुल मिलाकर हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में मानसून की ज्यादा गतिविधियां होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें