फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसबीआई बैंक के चपरासी को गली में चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर में शुक्रवार शाम विवाद के दौरान गली के ही एक युवक ने एसबीआई बैंक के 20 वर्षीय चपरासी समीर को चाकू घोंप दिया। चाकू उसके कूल्हे में घुस गया। आसपास के लोगों ने उसे चाकू सहित ई-रिक्शा से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

समीर के दोस्त विवेक ने बताया कि वह डाबड़ा चौक स्थित एसबीआई बैंक में अनुबंध के आधार पर चपरासी है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बैंक से घर लौटने के बाद गली में ही किसी बात को लेकर एक युवक से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान युवक ने समीर को चाकू घोंप दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया।
जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मौके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। पटेल नगर में दो दिन में अपराध की यह दूसरी घटना है। बुधवार रात पांच बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें