फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतरोल खाप ने लिया फैसला, दूध की कीमत होगी 100 रुपये लीटर

विज्ञापन
पंचायत में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। कृषि कानूनों व पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी से खफा सतरोल खाप ने शनिवार को पंचायत में निर्णय लिया कि दूध का दाम 100 रुपये प्रति लीटर होगा। पंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान रामनिवास लोहान ने की।
विज्ञापन

लोहान ने बताया कि फैसला न मानने वाले किसानों पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला सिर्फ दूध खरीदने वाली सरकारी व निजी सोसायटियों के खरीद केंद्रों व डेयरियों पर लागू किया गया है। गांव में खरीदने वाले आम लोगों पर यह फैसला लागू नहीं होगा। किसानों ने कहा कि जैसे-जैसे तेल के दाम बढ़ेंगे, वैसे-वैसे दूध के दाम बढ़ाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जजपा व भाजपा के नेताओं का गांवों में न घुसने देने का फैसला भी लागू रहेगा। सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान व सर्व खाप हरियाणा के प्रवक्ता फूलकुमार पेटवाड़ ने बताया कि अगर किसान की भैंसों व उस पर आने वाले खर्च की बात करें तो दूध की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर होनी ही चाहिए, लेकिन गांवों में 50 और शहरों में दूध की कीमत सिर्फ 60 रुपये लीटर है। अब सरकार जिस प्रकार से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों को बढ़ा रही है, उसी प्रकार किसान भी दूध के दाम अपने हिसाब से तय करेंगे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बैठक में रामकेश माजरा, मुकेश लोहान, तपा प्रधान कृष्ण लोहान, विनोद उर्फ जंगी, शिल्लू लोहान, रामकुमार शर्मा, शमशेर लोहान, मास्टर सतबीर सिंह, अमित उर्फ बुगल बिसला, संदीप लोहान, प्रदीप लोहान, धर्मपाल पेटवाड़, जयपाल व फकीरचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें