फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल समर्थकों के कारण सड़कें जाम, स्टेशन पर फैली अव्यवस्था

Tue, 06 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
satlok aasram
विज्ञापन
रामपाल की पेशी के चलते सोमवार को शहर में रामपाल समर्थकों की भीड़ के कारण जाम का स्थिति बनी रही। रामपाल समर्थक रविवार रात ही शहर में दाखिल हो गए थे और शहर में जगह-जगह फैल गए थे। सोमवार सुबह अधिकतर समर्थक दिल्ली रोड व टाउन पार्क के आसपास मौजूद थे। जिस कारण इन लोगों को पुलिस द्वारा ऑटो में बैठाकर खदेड़ा गया। लक्ष्मीबाई चौक से लेकर डाबड़ा चौक तक पूरा दिन ही जाम की स्थिति बनी रही। वहीं रेलवे स्टेशन के दोनों गेट पर ऑटो में रामपाल समर्थकों के आने के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी फैली अव्यवस्था
रामपाल समर्थकों की भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन पर भी अव्यवस्था फैली रही। हजारों की संख्या में रामपाल समर्थकों के आने के कारण पुलिस द्वारा इन लोगों को स्टेशन पर ही रोका जा रहा था। रेलवे स्टेशन के दोनों ओर के गेट पर काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये गए थे। भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन पर रामपाल समर्थक को स्टेशन के दूसरे गेट पर बने टिकट घर से टिकट लेने के लिए भी आने नहीं दिया गया।

टिकट खिड़की पर लगी रही भीड़
स्टेशन पर एकत्रित हुए रामपाल समर्थकों की भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन पर बने दोनों ओर के टिकट काउंटरों पर काफी भीड़ रही। रामपाल समर्थकों की भीड़ इतनी अधिक थी कि टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनें लगी हुई थी। जिस कारण काफी लोग तो बिना टिकट खरीदे ही ट्रेनों में चढ़ने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


आम यात्रियों को हुई परेशानी
रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि हिसार रेलवे स्टेशन से रोजाना 12 हजार के करीब लोग यात्रा करते हैं। लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें