फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला खंड के सरपंचों ने बैठक में लिया फैसला, भाजपा का करेंगे विरोध

विज्ञापन
बरवाला कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बरवाला खंड के सरपंच।
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। बरवाला खंड के सरपंचों ने भाजपा सरकार के खिलाफ बागी तेवर दिखाते हुए लोकसभा चुनाव में उसके प्रत्याशी का विरोध करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को शहर की श्रीकृष्णा धर्मशाला में क्षेत्र के सरपंचों की बैठक हुई। सरपंच एसोसिएशन का कहना है कि खंड के कुल 44 सरपंचों में से 41 सरपंच बैठक में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सरपंचों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भाजपा ने उनके साथ अन्याय किया है ऐसे में वे लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करेंगे। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को हराने में कांग्रेस प्रत्याशी सक्षम है, इसलिए खंड के सरपंच कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दे रहे हैं। सरपंचों की बैठक के दौरान ही जय प्रकाश वहां पहुंच गए व सरपंचों ने फूल मालाएं पहनाकर उनको समर्थन की घोषणा की।
बैठक में इन गांवों के सरपंच रहे नदारद
गांव खेड़ी बर्की से हंसराज, गैबीपुर से पवन कुमार व बिचपड़ी से सतबीर सिंह आदि सरपंच नहीं पहुंचे। कांग्रेस को समर्थन देने वालों में सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह शेरू खेदड़, कृष्ण बालक, राजबीर जेवरा, प्रदीप सरसौद, कृष्ण धिंगताना, पवन बाडो पट्टी, रमेश बहबलपुर, मंजीत, अनूप ढाड, कृष्ण, दयानंद, सत्यवान पनिहारी, निहाल सिंह, सुमेर, सुरेंद्र सौथा, नफे सिंह, ईश्वर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें