फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र बनवाने वाली ढाणी मिरदाद की सरपंच निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव ढाणी मिरदाद की सरपंच दुर्गे देवी काे डीसी उत्तम सिंह ने निलंबित कर दिया है। दुर्गे देवी ने बीसीए की रिजर्व सीट पर सरपंच पद के लिए चुनाव का पर्चा भरा था। सरपंच के चुनाव के समय भी यह शिकायत की गई थी। तब चुनाव अधिकारी ने इसे खारिज करते हुए आवेदन स्वीकार कर लिया था। दुर्गे देवी के सरपंच चुने जाने के बाद डॉ. पुनीत इंदौरा ने 14 नवंबर 2022 को डीसी को शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत देकर पुनीत ने कहा था कि महिला दुर्गे देवी ने जाति के चार सर्टिफिकेट बनवाए हुए हैं। दुर्गे देवी ने एक प्रमाण पत्र पिछड़ा वर्ग-ए, दूसरा व तीसरा अनुसूचित जाति का और चौथा ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवाया हुआ है। एससी जाति की होने के बावजूद बीसी-ए का सर्टिफिकेट बनवाकर गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ी और जीत गई। डीसी ने सरपंच काे निलंबित करते हुए उससे चार्ज ले लिया है। बहुमत वाले पंच को चार्ज देने के डीसी ने आदेश दिए हैं। महिला सरपंच पंचायत की किसी भी कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। दुर्गे देवी की गांव के युवक सोमबीर के साथ करीब चार साल पहले शादी हुई थी। सोमबीर की जाति धानक है और यह एससी कैटेगरी में आती है।
डीसी उत्तम सिंह के इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। चरखी-दादरी जिले के तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई थी। 4 मई 2023 ने महिला सरपंच दुर्गे ने अपने बयान दर्ज करवाने के लिए 2 दिन का समय मांगा था। सरपंच ने अपना लिखित जवाब पेश किया। जो ठोस दस्तावेज न होने के कारण उपयुक्त नहीं पाया गया।
विज्ञापन

दुर्गे देवी को चरखी दादरी के तहसीलदार ने 26 नवंबर 2015 को नायक जाति का प्रमाण पत्र जारी किया था। इसी तहसील से दोबारा उसे 28 जून 2016 को हेडी जाति (एससी) का प्रमाण पत्र जारी किया गया। नायब तहसीलदार बरवाला ने 2019 में धानक जाति( एससी) का प्रमाण पत्र जारी किया। 31 अक्टूबर 2022 को बरवाला तहसील से नायक जाति ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवा लिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें