फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पकड़ा गया घूसखोर सरपंच: एनओसी के नाम पर फैक्ट्री मालिक से मांगी रिश्वत, एसीबी ने की कार्रवाई

Sat, 24 Oct 2026 10:03 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

सरपंच ने फैक्टरी मालिक से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। फैक्टरी मालिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरपंच को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनओसी देने की एवज में चौधरीवास के सरपंच ने फैक्टरी मालिक से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। फैक्टरी मालिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरपंच को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी को दी शिकायत में गांव बड़वा निवासी नवीन गर्ग ने बताया कि उसकी गांव चौधरीवास में कालवास रोड पर दाल मिल व अनाज ट्रेडिंग की फैक्टरी है। उन्होंने फैक्टरी की लोन लिमिट बढ़वाने के लिए बैंक में आवेदन किया हुआ है। 

इसके लिए सरपंच की एनओसी की जरूरत होती है। इसे लेकर वह 23 अक्तूबर को गांव चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार से मिले थे। अशोक कुमार ने एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। सरपंच ने कहा कि 50 हजार रुपये ले आना और हाथ की हाथ एनओसी पर हस्ताक्षर करवा लेना। 
विज्ञापन


नवीन गर्ग ने इसकी रिकॉर्डिंग भी करप्शन ब्यूरो को उपलब्ध करवाई। इसके बाद टीम ने एक जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को पाउडर लगे हुए नोट उपलब्ध करवाए। इसके बाद शिकायतकर्ता सरपंच के पास पहुंचा। जैसे ही उसने सरपंच को 50 हजार रुपये दिए तो टीम ने तुरंत उसे रंगे हाथ पकड़कर लिया और उसके पास से पाउडर लगे हुए नोट भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें