फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरदार<bha>@</bha>150 यूनिटी मार्च आज, गंगवा दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को सरदार150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गेट नंबर 3 के समीप से इस एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एकता मार्च का समापन संत आजाद नगर स्थित कबीर छात्रावास में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सुबह 11 बजे, नगर निगम हिसार के वार्ड नं. 11, सातरोड खुर्द में विभिन्न गलियों व सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद वह जनशिकायतें भी सुनेंगे। साथ ही शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए स्थानों के चयन और समाधान के लिए गठित विशेष समिति'' की तीसरी बैठक भी आयोजित की जाएगी। उपायुक्त कार्यालय के वीसी सभागार में कैबिनेट मंत्री अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें