देशद्रोह के एक मामले में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की सोमवार को वीसी के जरिये हाजिरी लगी। सेंट्रल जेल नंबर-1 में लगी अदालत में रामपाल को जेल नंबर-2 से वीसी के जरिये पेश किया गया। इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर का दिन निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान रामपाल सहित 900 से अधिक लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।