फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सांझा मोर्चा ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हिसार डिपो प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने सोमवार को डिपो परिसर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता अरुण शर्मा और अजय दुहन ने, जबकि संचालन सतीश लोरा ने किया।
विज्ञापन

सांझा मोर्चा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कर्मचारी तीन दिनों से आंदोलनरत हैं और हालात चक्का जाम जैसे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार मांगों पर चर्चा करने के बजाय कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर तानाशाही रवैया अपना रही है और नेताओं को गिरफ्तार कर आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
नेताओं ने बताया कि समर्थन में हरियाणा के सभी डिपो में दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो सांझा मोर्चा कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा। प्रदर्शन में संदीप जैनावास, अनूप सातरोड़, रमेश यादव और पवन कनोह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें