फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी, कचरा उठान न होने पर ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी तिकोना पार्क के समीप लगा कचरे का ढेर। संवाद
विज्ञापन
हांसी। दिसंबर का वेतन न मिलने से नाराज ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इससे शहर के मुख्य मार्गों और वार्डों में कचरे का उठान नहीं हो पाया। रविवार के अवकाश के कारण भी कचरा नहीं उठाया गया था। सड़कों किनारे दो दिन का कचरा जमा होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने कचरे का उठान न होने पर ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ठेकेदार के करीब 92 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें घर खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। इससे तिकोना पार्क, उमरा गेट, बड़सी गेट, पुरानी सब्जी मंडी और शहर के मुख्य हाईवे सहित कई जगहों पर सुबह से ही कचरे के ढेर नजर आए। शहर में प्रतिदिन करीब 40 टन कचरा निकलता है। ऐसे में दो दिन में करीब 80 टन कचरे का उठान नहीं हो पाया है।
नगर परिषद की तरफ से बताया गया कि जींद की एक फर्म को 19.5 लाख रुपये प्रति महीने की दर से मुख्य मार्गों और दस वार्डों में सफाई का टेंडर दिया गया है। मंगलवार को नगर परिषद की ओर से भुगतान किया जाएगा जिसके बाद ठेकेदार कर्मचारियों के खाते में वेतन डाल देगा।
विज्ञापन

:::::::
वेतन भुगतान में देरी के कारण कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कचरे का उठान न होने पर ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर परिषद की तरफ से ठेकेदार को मासिक भुगतान कर दिया गया है। -संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें