फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा में मिठाई की 14 दुकानों से दूध-घी और मिठाइयों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार शाम अग्रोहा में मिठाई की 14 दुकानों की जांच की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. काजल महतानी के नेतृत्व में टीम ने दूध, देसी घी, जलेबी, मेवा, गुलाब जामुन और रसगुल्लों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

टीम ने एकत्रित नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजने की बात कही। इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हलचल रही। विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. काजल महतानी ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें