फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मॉलिक्यूलर लैब में आज से शुरू होगी सैंपल जांच

Fri, 06 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में शनिवार से मॉलिक्यूलर लैब शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए 4-5 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधीर राजपाल एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बसंल सहित 9 सदस्यीय टीम हिसार पहुंचेगी। एसीएस मलेरिया विभाग में बनी मॉलिक्युलर लैब का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दोनों अधिकारियों के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को दिनभर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम चलता रहा। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बसंल की ओर से निरीक्षण करने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। सुबह 8 बजे ही समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए और ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। सभी चिकित्सक व स्टाफ ड्रेस में दिखा और गले में आईकार्ड पहने थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि शनिवार सुबह सवा 11 बजे एसीएस-डीजी हेल्थ सहित 9 सदस्यीय टीम नागरिक अस्पताल पहुंचेगी। डीसी अनीश यादव, एडीसी सी. जयश्रद्धा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मॉलिक्यूलर लैब में मशीनें शिफ्ट
शुक्रवार शाम 7 बजे तक सेक्टर 1-4 से नागरिक अस्पताल स्थित जिला मलेरिया विभाग में बनी मॉलिक्युलर लैब में मशीनों को शिफ्ट कर दिया गया। लैब में शनिवार से सीबीनेट, स्वाइन फ्लू, काला पीलिया, कोरोना आदि की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-
7 जून को एसीएस व डीजी हेल्थ सहित 9 सदस्यीय टीम नागरिक अस्पताल में सुविधाओं की जांच करेंगी। इसके बाद लघु सचिवालय में बैठक होगी। शनिवार से ही मॉलिक्युलर लैब की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें