फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फरवरी के पहले पखवाड़े में 11 दिन बंद रहेंगे ग्रामीण बैंक, मांगों के लिए 7 दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ने बैंक प्रबंधन पर अनदेखी, टालमटोल और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए दो और तीन फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल तथा नौ से 14 फरवरी तक छह दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन

यूनियन महासचिव वीरव्रत जाखड़ ने कहा कि यह हरियाणा ग्रामीण बैंक के इतिहास में पहली बार केवल भत्तों के लिए की जा रही हड़ताल है। हरियाणा ग्रामीण बैंक की प्रदेशभर में 690 शाखाएं हैं। यूनियन के अनुसार फरवरी के पहले 15 दिनों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेगा जिसमें सात दिन हड़ताल और चार दिन साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। इस दौरान किसानों के ऋण, पेंशन, सरकारी योजनाओं के भुगतान और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
जाखड़ ने कहा कि परक्विजिट टैक्स का 100 प्रतिशत बैंक की ओर से वहन करने, पीएनबी के बराबर ईंधन और फर्नीचर भत्ता देने सहित कई मांगों के लिए पत्राचार और बैठकें हुईं लेकिन प्रबंधन ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को प्रायोजक बैंक पीएनबी के मुकाबले कम सुविधाओं में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक बंद रहने की तिथियां
1 फरवरी – रविवार
2-3 फरवरी – हड़ताल
8 फरवरी – रविवार
9-13 फरवरी – हड़ताल
14-15 फरवरी – शनिवार और रविवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें