फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरटीए ने बांटे 72 हेलमेट, साथ ही पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Tue, 14 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के राजगढ़ रोड पर बाइक चालक को हेलमेट वितरित कर गुलाब का फूल देते आरटीए इंस्पेक्टर सतीश कु
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड पर सोमवार को आरटीए की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर मुहिम चलाई गई, जिसमें 72 लोगों को हेलमेट बांटे। साथ ही उन्हें गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। आरटीए इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि वाहन चालक अभी भी यातायात नियमों को लेकर सजग नहीं है। जिस कारण वे सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। आरटीए की ओर से समय-समय पर वाहनों की चेकिंग की जाती है, जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर सख्ती भी बरती जाती है। उसके बावजूद भी चालक गंभीर नहीं है। इस मुहिम के दौरान इंस्पेक्टर वीरेंद्र, ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर अनीता, अंजू व ज्योति सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जिनमें राजू, रोहित व सतबीर ने भी चालकों को हेलमेट बांटकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें