फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चानौत गांव में पेयजल व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 7.86 करोड़, विभाग ने तैयार किया एस्टीमेट, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 25 Nov 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव चानौत में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान और जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। गांव की पेयजल व्यवस्था के नवीनीकरण पर करीब 7 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से योजना का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अब इसके लिए टेंडर प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही गांव में काम शुरू करवाया जाएगा। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में करोड़ों रुपये की इस योजना से गांव चानौत की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। हालांकि, ग्रामीणों को अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और धरातल पर काम शुरू होने का इंतजार है।

जन स्वास्थ्य विभाग हांसी ने गांव चानौत में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने और ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह योजना तैयार की है। अब टेंडर प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। विभाग का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करवाकर गांव में काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस योजना के सिरे चढ़ने से गांव की पेयजल व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि इसके लिए पहले पांच ठेकेदारों ने आवेदन किया था, जिनमें से अब तीन ठेकेदार प्रक्रिया में शामिल हैं। 29 नवंबर को इन ठेकेदारों को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया गया है। इस दौरान टेंडर की शर्तों और राशि को लेकर चर्चा होगी तथा आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेगोशिएशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
जनसंवाद पोर्टल पर उठा था मुद्दा
दरअसल, गांव चानौत में पेयजल समस्या और वाटर वर्क्स के निर्माण व सुधार का मुद्दा जनसंवाद पोर्टल पर उठाया गया था। गांव की पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों रुपये की योजना तैयार होने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें इसके धरातल पर उतरने पर टिकी हैं। विभाग का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करके मौके पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें