फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नलवा विधानसभा क्षेत्र में रास्तों को पक्का करवाने पर खर्च होंगे 7.02 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नलवा विधानसभा क्षेत्र में कच्चे रास्तों को पक्का करवाने के लिए करीब 7.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को गांव पायल से डाया और रावतखेड़ा लिंक रोड के निर्माण कार्य के शुभांरभ पर डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने कहा कि विभिन्न गांवों के 17 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। पायल से डाया-रावतखेड़ा सड़क निर्माण कार्य पर 65 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने आसपास के गांवों से आए हुए ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों ने सिंचाई, मुआवजा व अन्य व्यक्तिगत शिकायतों संबंधी मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत गांव कैमरी में लगभग 75 लाख रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण किया जाएगा। गांव कालवास में लगभग 18 लाख रुपये, चौधरीवास में 69 लाख रुपये की लागत से तीन रास्तों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। गांव स्याहड़वा में 35 लाख रुपये, गांव पातन में 50 लाख, भिवानी रोहिल्ला में 60 लाख, गांव देवां में 22 लाख रुपये, भोजराज में 6 लाख रुपये, तलवंडी बादशाहपुर में 10 लाख रुपये, रावलवास कलां में लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे। बाड्या ब्राह्मण में 10, किरतान में 29, गोरछी में 51, दुबेटा में 8, मंगाली आंकलान में 12, न्योली कलां में 10 लाख रुपये से रास्तों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
सरसाना में 54 लाख रुपये, शाहपुर में 24 लाख रुपये, हरिता में 27 लाख रुपये, तलवंडी रूक्का में 33 लाख ,भोजराज में 39 लाख रुपये और रावतखेड़ा में 23 लाख रुपये की लागत से रास्तों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सरपंच रामफल नागर, एक्सईएन आनंद, एसडीओ विजेंद्र बामल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें