हांसी। बरसाती सीजन से पहले शहर की मुख्य सीवरेज लाइन व बरसाती नालों की सफाई के लिए शहर में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सफाई होगी। ताकी बरसाती सीजन में जलभराव नहीं हुआ। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन नालों व सीवरेज लाइन की सफाई सुपर सकर मशीन से होगी। सफाई का कार्य छह महीने में पूरा होगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इसके लिए दो टेंडर लगाए हैं। एक टेंडर 2.53 करोड़ रुपये का व दूसरा टेंडर 92 लाख रुपये का है। बरसात के मौसम के शुरू होने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मशीन के आने के बाद शहर की मुख्य बड़ी सीवरेज लाइन की सफाई की जाएगी। मशीन बड़ी होने के कारण इससे गलियों व मोहल्लों में सफाई नहीं होगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। सर्वे करके मुख्य लाइनों का चयन किया गया है। सर्वे के आधार पर ऐसे क्षेत्र की सूची तैयार की गई है जहां सीवरेज जाम की समस्या ज्यादा रहती है।
इसके अलावा पूरे शहर के सीवरेज लाइन की सालाना सफाई का काम भी करवाए जाने की योजना बनाई है। सबसे पहले सफाई कार्य पटेल चौक से शुरू होगा। उसके बाद अन्य क्षेत्रों में सफाई होगी। इसके बाद शहर की सभी सीवर लाइनों की सफाई करवा दी जाएगी। सुपर सकर मशीन पूरे प्रेशर के साथ सीवर लाइनों में से पानी को चुस्ती है। यहां तक की सीवर लाइनों में पड़े कचरे को भी साफ कर देती है। यह मशीन 200 फीट की दूरी से ही कचरे काे खींच लेती है। इसके आने के बाद नालाें की सफाई के लिए मजदूरों काे नहीं उतरना हाेगा। इससे नाला जाम हाेने की समस्या से निजात मिलेगी। पूरे शहर के मुख्य सीवरेज लाइनों की एकमुश्त करवाई जाएगी।
यहां रहती है जलभराव की समस्या
जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा निचली लाइनों वाले हिस्से में रहती है। इसमें बजरंग आश्रम रोड, श्याम मंदिर रोड, शहर के अंदर से गुजरने वाले हाइवे के किनारों पर, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, यति नगर व अन्य कई हिस्सों में जलभराव की समस्या रहती है।
इतने है डिस्पोजल पंप और एसटीपी
शहर में लालपुरा रोड पर स्थित दो एसटीपी व भिवानी रोड एसटीपी है। इसके अलावा भिवानी रोड, तोशाम रोड, खरड़ चुंगी, समाधा रोड, राजकीय महाविद्यालय, यति नगर, अनाज मंडी व कोर्ट परिसर में डिस्पोजल हाउस है। इन डिस्पोजल हाउस से पानी एसटीपी में जाता है। एसटीपी से ड्रेनों में पानी डाला जाता है।
इन मुख्य लाइन की होगी सफाई
1. समाधा रोड मुख्य डिस्पोजल हाउस से बस स्टैंड
2. समाधा रोड से जींद चौक तक
3. मिर्चुनाथ की कुटिया वाली गली से सिसाय पुल डिस्पोजल तक
4. भिवानी रोड डिस्पोजल से कृष्णा कॉलोनी रोड तक
5. पटेल चौक से राजकीय कॉलेज डिस्पोजल
6. राजकीय कॉलेज से आमटी तालाब तक
7. अनाज मंडी से कर्ण कुंज
8. कर्ण कुंज से जवाहर नगर