फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 16-17 आरओबी की मरम्मत के लिए 1.94 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
 सेक्टर 16-17 आरओबी से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत के लिए 1.94 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। अब बीएंडआर विभाग की ओर से तैयार किया गया डिटेल एस्टीमेट मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस आरओबी से रोजाना करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आरओबी दो साल तक निर्माण एजेंसी के रखरखाव में रहा। वर्ष 2023 में इसका रखरखाव बीएंडआर विभाग को सौंप दिया गया था। फिलहाल आरओबी की सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है और सर्विस रोड भी जर्जर हालत में है। साथ ही पुल का रंग-रोगन फीका पड़ गया है। अब मंजूर एस्टीमेट से सड़क, सर्विस रोड और रंग-रोगन का कार्य किया जाएगा।
जलभराव से मिलेगी राहत
आरओबी की सर्विस रोड पर हर बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए पहले से बने बरसाती नाले का विस्तार किया जाएगा। सेक्टर 15 की तरफ 100-100 मीटर लंबाई में नया नाला तैयार किया जाएगा ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके।
विज्ञापन

अगले साल शुरू होगा काम
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ समय लगेगा। इसके बाद सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा, जिसमें कम तापमान के कारण तारकोल से सड़क निर्माण संभव नहीं होता। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में ही शुरू किया जा सकेगा।
सेक्टर 16-17 आरओबी की मरम्मत कार्य के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। अब आगे कार्रवाई पूरी की जा रही है। जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें