फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: रोहताश बिश्नोई ने फतह की ऊंची चोटी माउंट मेरु

विज्ञापन
रोहताश बिश्नोई मेरु पर्वत पर तिरंगा फहराते हुए।
विज्ञापन
हिसार। गांव मल्लापुर निवासी रोहताश खिलेरी बिश्नोई ने अफ्रीका महाद्वीप की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु पर चढ़ाई करके चोटी पर तिरंगा फहरा दिया है। इस चोटी की ऊंचाई 14 हजार 968 फीट है। इस चोटी को फतह करने के लिए उन्होंने सात फरवरी को चढ़ाई शुरू की थी।
विज्ञापन


रोहताश ने पहले अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो के शिखर पर 24 घंटे रहकर कीर्तिमान स्थापित किया था। जिस पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ।

रोहताश ने 2014 में नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर स्पोर्ट्स में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वह किलिमंजारो पहाड़ की चोटी पर 24 घंटे रहने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही हैं। साथ ही, वह रूस के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एल्ब्रस पर 4 सितंबर 2018 और 2 फरवरी 2020 को सर्दी और गर्मी के मौसम में पहुंचने वाले पहले भारतीय भी हैं। रोहताश ने पिछली बार 16 मई 2018 को माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें