फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता में रोहतक की टीम बनी विजेता

Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में ट्राॅफी के सा​थ विजेता टीम।
विज्ञापन
हांसी । सुभाष ड्रामेटिक क्लब में हुई 15वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्यस्तरीय थांग-ता चैंपियनशिप में रोहतक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर हिसार की टीम रही व तीसरा स्थान फतेहाबाद की टीम ने हासिल किया। जानकारी देते हुए थांग-ता एसोसिएशन, हरियाणा के महासचिव मदन लाल बागड़ी व रवीना पूहाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन थांग-ता एसोसिएशन हिसार ने किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रधान बिजेंदर लोहान, अनूप लोहन, सोनिया दूहन, दिलबाग सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर इंदु शर्मा, मदन लाल बागड़ी रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में लड़कों में बेस्ट फाइटर का खिताब रोहतक के भरत व लड़कियों में हिसार की प्रीति को मिला। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना, सुरेंद्र पंघाल, सुभाष बेनीवाल, रवि चेयरमैन पाली ब्लॉक समिति, रामनिवास, उदयवीर फौजी, नरेंद्र लाड़वाल, रमेश और जिलों के सचिव व सीनियर कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें