हिसार में एयरपोर्ट रोड बंद होने से रूट डायवर्ट करने के कारण रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया है। रोडवेज अधिकारियों की ओर से सर्वे करने के बाद दूरी के मुताबिक 5 रुपये से 10 रुपये किराये में बढ़ोतरी की गई है। रोडवेज की ओर से बढ़ाया किराया शुक्रवार से लागू कर दिया गया। किराया बढ़ने के साथ ही यात्रियों की जेब पर असर पड़ना शुरू हो गया। कुछ रूट पर राउंड फीगर में किराया बढ़ाया गया है।
इन रूट का किराया बढ़ाने की संभावना
बता दें, कि करीब 15 दिन पहले रोडवेज अधिकारियों ने हिसार से लेकर जुगलान तक सर्वे किया था। उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की गई। टीआई रमेश कुमार सहरावत ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल को रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने किराया बढ़ाने को लेकर अनुमति दे दी है। इसके अलावा हिसार से टोहाना, उकलाना, उचाना, भूना, चमारखेड़ा, भुगाना, सुलचनी, किरोड़ी समेत अन्य रूटों पर भी रोडवेज बसों में किराया बढ़ाया जाएगा। इसके लिए ओडिट जारी है। दो से तीन दिन में इन रूटों पर भी किराया बढ़ जाने की संभावना है।
यात्रियों को अब इतना देना होगा किराया
रूट किराया दूरी
हिसार से तलवंडी 22 रुपये 17 किलोमीटर
जुगलान मोड़ 24 रुपये 19किलोमीटर
बहबलपुर 28 रुपये 23 किलोमीटर
सरसौद 36 रुपये 29 किलोमीटर
खेदड़ 40 रुपये 33 किलोमीटर
बरवाला 45 रुपये 37 किलोमीटर
सुरेवाला मोड़ 65 रुपये 53 किलोमीटर
दनौदा 70 रुपये 61 किलोमीटर
सचाखेड़ा 75 रुपये 66 किलोमीटर
नरवाना 90 रुपये 79 किलोमीटर
कलायत 110 रुपये 99 किलोमीटर
बात्ता 125 रुपये 107 किलोमीटर
तीतरम मोड़ 140 रुपये 117 किलोमीटर
कैथल 145 रुपये 126 किलोमीटर
क्योरक 160 रुपये 136 किलोमीटर
पिहोवा 180 रुपये 155 किलोमीटर
इस्माइलाबाद 205 रुपये: 174 किलोमीटर
ठोल 210 रुपये 180 किलोमीटर
अंबाला 235 रुपये 206 किलोमीटर
हरियाणा बॉर्डर 245 रुपये 216 किलोमीटर
डेरा बस्सी 270 रुपये 236 किलोमीटर
जीरकपुर 280 रुपये 244 किलोमीटर
यूटी बॉर्डर 285 रुपये 247 किलोमीटर
चंडीगढ़ 305 रुपये 257 किलोमीटर
रूट डायवर्ट होने के कारण हिसार से चंडीगढ़ की दूरी बढ़ रही थी। हमारी टीम ने सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक बढ़ रही दूरी को देखते हुए किराया बढ़ाया गया है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज