फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ डीसी को शिकायत देंगे रोडवेज कर्मचारी : जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डिपो महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारियों की मांगों का समाधान न किए जाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच ने बुधवार को दो घंटे के लिए सांकेतिक धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता संगठन के डिपो प्रधान जितेंद्र शर्मा ने की। संचालन डिपो सचिव सुरेंद्र जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन

जितेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा 17 दिसंबर 2024 को कर्मचारियों की मांगों को लेकर डिपो महाप्रबंधक को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र पर अभी तक डिपो महाप्रबंधक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के रोष को देखते हुए बुधवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया गया है। धरना के बाद संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ उपायुक्त को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

यदि उपायुक्त ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो संगठन कड़ा कदम उठाने को मजबूर होगा। धरना को राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, राज्य महासचिव राजबीर सैनी, बलकार सिंह, संदीप खटकड़, नरेश सैनी, सुरेश सैनी, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र जांगड़ा आदि ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें