फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज कर्मचारी 24 को करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा वादाखिलाफी के विरोध में रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने शुक्रवार को बैठक कर 24 जनवरी को एक दिवसीय चक्का जाम का एलान किया है। मोर्चा ने चेताया है कि यदि एक दिन की हड़ताल से सरकार नहीं चेती तो इसे अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। इसके साथ ही सांझा मोर्चा ने केंद्र सरकार से नया हिट एंड रन कानून वापिस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

सांझा मोर्चा के नेताओं ने बताया कि सरकार एवं विभाग के उच्चाधिकारियों से अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार व अधिकारी उनकी मांगों को जायज मानते हुए सहमति जता चुके हैं, लेकिन लागू करने का पत्र जारी नहीं किया। बैठक में प्रधान राजकुमार चौहान, राजबीर दूहन, अजय दूहन, नरेंद्र खरड, नरेंद्र सोनी, अरुण शर्मा, सुरेश स्याहड़वा, पवन बूरा, अमित जागलान, सुभाष ढिल्लो, सुमेर सिवाच, रमेश शयोकद, कुलदीप पाबडा, कृष्ण रविश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें