फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नई ई-बसों के लिए रोडवेज डिपो को सरकारी चिट्ठी का इंतजार

विज्ञापन
ई-बस स्टैंड पर खड़ी ई-बस।
विज्ञापन
हिसार। जिला हिसार रोडवेज डिपो में ई-बस सेवा फिलहाल केवल पांच ई-बसों पर सीमित है। डिपो में नई बसों की उपलब्धता और अलग ई-बस स्टैंड बनाने के प्रस्ताव अभी लंबित हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, नई बसों के आने का कोई आधिकारिक पत्र या सूचना प्राप्त नहीं हुई है। ई-बस स्टैंड बनने तक नई ई-बस मिलने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के अनुसार परिवहन विभाग ने 20 नई ई-बसों की मांग मुख्यालय को भेजी है लेकिन अभी तक कोई नई बसें हिसार डिपो में नहीं आई हैं। ई-बस स्टैंड के लिए जगह का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है लेकिन निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। विभाग ने हाल में पानीपत और अंबाला डिपो में पांच-पांच बसें बढ़ाई हैं।

अभी कोई नई ई-बस मिलने की उम्मीद नहीं है। ना ही यहां नई बसें आनी है। नया ई-बस स्टैंड बनाए जाने के बाद ही ई-बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डिपो अधिकारियों ने प्रस्ताव जरूर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव, एसएस ई-बस स्टैंड रोडवेज डिपो हिसार।



ई-बस नई आने के विषय में अभी तक हिसार डिपो में किसी प्रकार का कोई पत्र या आदेश नहीं आया है। नई बसें मिलती है तो यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।

रघुबीर सिंह जेवरा, एसएस, रोडवेज डिपो हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें