फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्मी भर्ती के लिए रोडवेज विभाग चलाएगा स्पेशल बसें

Tue, 15 Oct 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चार से 14 नवंबर तक भीम स्टेडियम में अग्निवीर योजना के तहत आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में चार जिलों के युवा भाग लेंगे। जिनके लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा स्पेशल बसों की सुविधा दी जाएगी। दस दिनों तक जिले के सामान्य बस स्टैंड से भीम खेल स्टेडियम तक बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, भीम खेल स्टेडियम में सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा अग्निवीर योजना के तहत आर्मी भर्ती रैली का आयोजन करवाया जाएगा। रैली 4 से 14 नवंबर तक आयोजित करवाई जाएगी। जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के युवा भाग लेंगे। दूसरे जिलों से भर्ती रैली के लिए आने वाले युवाओं की बस स्टैंड से भीम स्टेडियम तक आने-जाने की सुविधा के लिए भिवानी रोडवेज प्रशासन द्वारा स्पेशल बसों की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं के लिए दो बसें स्पेशल चलाई जाएगी। दोनों बसें लगातार 10 दिनों तक युवाओं की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी।

भीम स्टेडियम में होने वाली आर्मी भर्ती रैली के लिए रोडवेज द्वारा स्पेशल बसें चलाई जाएगी। बस स्टैंड से भीम स्टेडियम तक आने जाने के लिए भर्ती पूरी होने तक दो स्पेशल बसें चलेंगी। जिससे युवाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें