फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड कलां में छत से गिरकर रोडवेज कंडक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड कलां गांव में शनिवार रात छत से गिरकर हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर सुरेंद्र (44) की मौत हो गई। परिजनों को हादसे का पता रविवार सुबह चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र फतेहाबाद में कंडक्टर के पद पर तैनात थे। वह घायल कबूतरों का इलाज करते थे। शनिवार रात वह कबूतरों को संभालने और छत पर लगे पौधों को पानी देने गए थे। नीचे उतरते समय सीढ़ियों पर उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र के एक बेटा और एक बेटी हैं। सदर थाने के जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि बेटे के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें