फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी बस से डीजल चोरी करता रोडवेज परिचालक गिरफ्तार, 65 लीटर डीजल बरामद

विज्ञापन
हिसार। आरोपी परिचालक की गाड़ी में रखी डीजल से भरी कैन। स्रोत अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हिसार डिपो की सरकारी बस से डीजल चोरी करते हुए रोडवेज के एक परिचालक को कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी गांव मुंढाल निवासी गुलाब सिंह के कब्जे से कुल 65 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसमें कार में रखी प्लास्टिक कैन से 35 लीटर और कार की टंकी से 30 लीटर डीजल मिला।
रोडवेज प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ शिकायत दी। बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी के अनुसार हिसार डिपो के यार्ड मास्टर बलजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि 29 अक्तूबर को डिपो की एक सरकारी बस से 55 लीटर डीजल चोरी हुआ था। इसके बाद से रोडवेज कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे थे। सात नवंबर की अलसुबह करीब तीन बजे कर्मचारियों ने सरकारी बस से डीजल चोरी करते हुए परिचालक गुलाब सिंह को पकड़ लिया। मौके पर उसकी कार भी मिली। तलाशी लेने पर कार में रखी प्लास्टिक कैन से 35 लीटर और कार की टंकी से 30 लीटर डीजल बरामद हुआ। यार्ड मास्टर बलजीत सिंह के अनुसार आरोपी परिचालक ने पिछले दो महीनों में डीजल चोरी की हुई सभी घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें