फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस के पहरे में चलाईं रोडवेज बसें, टीएम ने संभाले रखा मोर्चा

Thu, 12 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज डिपो में वीरवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल के बावजूद पुलिस सुरक्षा में सभी 256 बसें सामान्य रूटों पर चलाई गईं। रोडवेज डिपो टीम के टीएम प्रीतम सिंह ने बसों के संचालन के लिए खुद मोर्चा संभाले रखा। डिपो में कुल 217 रोडवेज बसें, 34 किलोमीटर स्कीम की बसें और पांच ई-बसें संचालित हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रखने के लिए पुलिस टीम की दो बसें और दो जिप्सी तैनात की गई थीं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान केवल रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी धरना देकर वर्कशॉप के बाहर नारेबाजी करते रहे। यूनियन के प्रधान राजकुमार चौहान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। जिला प्रशासन ने बुधवार रात ही 50 बसें डिपो से निकालकर पुलिस लाइन में खड़ी करवा दी थीं, जिन्हें वीरवार सुबह विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया गया।
डिपो के लगभग 250 चालक और 250 सहायक चालक सभी ड्यूटी पर रहे। जिले भर में कुल 992 रोडवेज कर्मचारी हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत कर्मी हड़ताल के बावजूद सेवाओं पर तैनात रहे। टीएम प्रीतम सिंह ने कहा कि सामान्य यात्रियों और जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए। हड़ताल के दौरान रोडवेज बसें तो चलीं लेकिन यात्रियों ने सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए निजी बसों का विकल्प अपनाया। इससे रोडवेज को घाटा और प्राइवेट बस संचालकों को लाभ हुआ।
विज्ञापन

:::::::::::::::
हड़ताल के बावजूद शांति व्यवस्था बनी रही और वर्कशॉप, बस काउंटर और क्लर्क ब्रांच के काम नियमित रूप से चलते रहे। प्रशासन ने धारा 163 लागू कर डिपो परिसर में धरना-प्रदर्शन को रोका, जिससे यात्री सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। रोडवेज की प्राथमिकता हमेशा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रही। प्रीतम सिंह, टीएम, रोडवेज डिपो, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें