हिसार। हिसार से बठिंडा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें हिसार से सीधी बठिंडा के लिए रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। रोडवेज की ओर से बस शुरू कर दी गई है। हिसार से सुबह 9 बजे चलकर बस सुबह 11.30 बजे बठिंडा पहुंचेंगी। यहां आधा घंटे का ठहराव होगा। दोपहर 12 बजे बठिंडा से हिसार के लिए बस रवाना होगी। दोपहर 2.30 बजे बस हिसार पहुंचेंगी।
बता दें, कि हिसार से बठिंडा जाने वाली रोडवेज बस पिछले एक माह से बंद थी। इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने और लोकल रूट पर मांग ज्यादा जाने होने के कारण बस को बंद कर दिया गया था। इस कारण यात्रियों को पहले हिसार से सिरसा जाना पड़ता था। यहां से फिर बठिंडा के लिए बस लेनी पड़ती थी। मगर अब यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने दोबारा बस चलाने का निर्णय लिया है।
यात्रियों के लिए हिसार से बठिंडा बस शुरू कर दी गई है। ऐसे में अब यात्री हिसार से सीधी बठिंडा के लिए बस की सुविधा ले सकेंगे।
- प्रेम सागर, डीआई, रोडवेज