फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क पर नहीं सफेद पट्टी, कोहरे में खेत में उतरी रोडवेज बस

Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अग्रोहा में सफेद पट्टी न होने के कारण कोहरे में यह बस सड़क से नीचे खेत में उतर गई। 
विज्ञापन
अग्रोहा। घने कोहरा के कारण रविवार सुबह गांव खेड़ी बर्की के नजदीक रोडवेज बस सड़क से नीचे खेत में जा उतरी। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस खेड़ी बर्की से जुगलान होते हुए हिसार आती है।
विज्ञापन

बस चालक पवन कुमार ने बताया कि खेड़ी बर्की से जुगलान रोड पर नहर पुल के पास सफेद पट्टी नहीं है, जिस कारण बस खेत में उतर गई। पुल के पास सड़क की ऊंचाई अधिक है इसलिए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पट्टी लगवाने से संबंधित सूचना सरपंच प्रतिनिधि दलबीर जुगलान को भी दी गई थी। उधर, शहीद भगत सिंह सेवा समिति के पूर्व प्रधान पीके मुंधनिया ने बताया कि जल्द ही लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मिलकर रोड पर सफेद पट्टी लगवाने और दोनों तरफ के गड्ढों को भरवाने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें