फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क सुरक्षा का पढ़ाया जाएगा पाठ

Sun, 15 Feb 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर और आसपास के गांवों में कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन के लिए पुलिस प्रशासन सोमवार से विशेष अभियान चलाएगा। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को शहर थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं बल्कि जीवन बचाने का सबसे जरूरी उपाय है। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में स्कूली बच्चों, आम नागरिक और व्यापारी वर्ग की भागीदारी रहेगी। स्कूलों में बच्चों को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा और अनुशासन के प्रति जागरूक किया जाएगा। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अनिल झाझड़िया ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नशा विरोधी अभियान समय की मांग है और जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन पुलिस के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जांगड़ा, अनिल चावला, सुरेंद्र तलवानी, हरीश शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर पैनी नजर :
थाना प्रभारी ने नशे को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। नशा बेचने, सप्लाई करने और बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से हर अपराध की सूचना देने का अनुरोध किया और आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें